rakesh tikait
भारतीय किसान यूनियन के नेता और प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एक बार फिर आंदोलन की चेतावनी दी है. राकेश टिकैत ने कहा है कि किसानों और सरकार के बीच हुई समझौते में फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर एक कमेटी के गठन की बात थी. लेकिन सरकार ने अब तक इस कमेटी का गठन नहीं किया है. इसके विरोध में किसान 31 जनवरी को धरना देंगे.
किसान संगठन कहां धरना देंगे
बीकेयू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया है कि 31 जनवरी को पूरे देश में डीएम और एसडीएम के दफ्तर पर धरना दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह धरना सरकार की ओर से एमएसपी पर अब तक कमेटी न बनाने के विरोध में दिया जाएगा. टिकैत ने कहा कि यह धरना पूरे देश में होगा.
राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों से समझौते के समय भारत सरकार ने एमएसपी (MSP) पर कमेटी बनाने की बात कही थी, एमएसपी पर बनने वाली कमेटी को लेकर अभी तक कुछ नहीं हुआ है. टिकैत ने कहा कि इस समझौते में किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की भी बात थी. लेकिन ये मुकदमे अभी तक वापस नहीं हुए हैं. उन्होंने कहा कि हम सब सरकार को उसकी ओर से किए गए ये वादे याद दिलाना चाहते हैं.
- VIA
- Samachar Darpan News
- SOURCS
- news
-
03/19/2025 358 -
11/03/2024 431
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT